MPBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में नगर की होनहार छात्रा आस्था चौरसिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

0
20

आस्था चौरसिया का सुयश, गढ़ाकोटा का नाम रोशन
गढ़ाकोटा –

MPBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में नगर की होनहार छात्रा आस्था चौरसिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।IMG 20260416
गढ़ाकोटा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा आस्था चौरसिया, पिता पुष्पेंद्र चौरसिया ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 में से 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
मेहनत और लगन का परिणाम
आस्था की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आस्था की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
आस्था ने कहा कि वह आगे भी और अधिक मेहनत कर अपने परिवार व गढ़ाकोटा का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करना चाहती हैं।
“कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है — आस्था चौरसिया इसकी मिसाल हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here