गढ़ाकोटा में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति, अधिवक्ता संघ ने दी शुभकामनाएं

0
24

गढ़ाकोटा में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति, अधिवक्ता संघ ने दी शुभकामनाएंIMG 20260411 WA0002

गढ़ाकोटा तहसील अंतर्गत ब्लॉक रहली क्षेत्र में न्यायिक सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। माननीय प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष भी हैं, के अनुमोदन के पश्चात व्यवहार न्यायालय गढ़ाकोटा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLVs) की नियुक्ति की गई है।
इस नियुक्ति के तहत उमेश तिवारी एवं यूनुस खान को पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के पद पर चयनित किया गया है। इनकी नियुक्ति का उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक विधिक सहायता और जागरूकता पहुंचाना है, ताकि उन्हें न्याय संबंधी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
गढ़ाकोटा नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस अवसर पर दोनों नव-नियुक्त वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के अध्यक्ष जमील कुरैशी, वरिष्ठ अधिवक्ता डी.पी. लडानिया, कोषाध्यक्ष बलराम खान, पुस्तकालय अध्यक्ष राजाराम पुरी सहित संघ के सभी अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स न्याय व्यवस्था और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उनकी सक्रियता से विधिक सहायता योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा और समाज में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here