राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य यात्रा को लेकर नगर बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल का हुआ भव्य स्वागत
मक्सी*// आगामी 28 अप्रैल 2026 को जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित होने वाली महान वीर योद्धा राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा के संबंध में प्रदेशभर में सामाजिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में मक्सी नगर में आयोजित बैठक में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विशेष रूप से शामिल हुए।
उनके साथ सर्वजीत सिंह लोधी (जिला पंचायत सदस्य एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष, लोधी समाज), संगठन प्रदेश प्रवक्ता डा दिलीप लोधी,, तथा निजी सचिव राजपूत जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत श्री पटेल भोपाल से प्रस्थान कर सर्वप्रथम जहांगीरपुर (जिला सीहोर) पहुंचे, जहां सामाजिक बैठक आयोजित की गई। इसके पश्चात भोरासा (जिला देवास) में समाजजनों के साथ बैठक हुई। टोंक कला में उनका भव्य स्वागत किया गया। आगे मक्सी (जिला शाजापुर) स्थित लोधी धर्मशाला में सामाजिक बैठक में सहभागिता की गई। इसके बाद इंदौर में पिल्लू जी कौशल एवं मोहन जी नरवरिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर समाजजनों से संवाद किया गया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजजनों, क्षेत्रवासियों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री पटेल ने सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और उत्साह इस ऐतिहासिक शौर्य यात्रा को सफल बनाने में प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने समाजबंधुओं से 28 अप्रैल को भोपाल पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मक्सी नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोड़सिंह लोधी,,नारायण सिंह लोधी (सरपंच),, पूर्व पार्षद बद्रीलाल लोधी,, छोटूलाल लोधी (ठेकेदार),, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप लोधी,, पार्षद प्रतिनिधि अशोक पेंटर,, निलेश लोधी (जिला अध्यक्ष),, चंद्ररसिंह लोधी,, रमेश कौशल,, मदनलाल लोधी,, मिश्रीलाल लोधी (पूर्व पार्षद),, मोहनलाल लोधी,,कैलाश कोठारी, भरत लोधी,, वीरेंद्र भदोरिया,, सुनील ठाकुर,, पोप सिंह (ठेकेदार),, लाखन केरवाल,, राहुल केरवाल,, कुंदन सैनी, विजय लोधी, रवि कौशल गोपाल लोधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाज के प्रदेश प्रवक्ता लोधी राधेश्याम देवड़ा द्वारा किया गया, ओर आभार निलेश लोधी एवं कुंदन सैनी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
