डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ने किए शहर लोगों का सम्मान,पारिवारिक मिलन समारोह में हुआ गायन, डांस और गेम्स प्रतियोगिता

0
24

रोटरी क्लब ऑफ खंडवा डोनर क्लब नामित हो – सुशील मल्होत्रा

डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ने किए शहर लोगों का सम्मान,पारिवारिक मिलन समारोह में हुआ गायन, डांस और गेम्स प्रतियोगिताIMG 20260410 WA0048

खंडवा। रोटरी क्लब ने सामाजिक सरोकर के तहत शहर में अच्छे कार्य किए है। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिला है। रोटरी फाउंडेशन में क्लब के हर सदस्य का एक छोटा अंशदान हो इसके लिए क्लब को प्रयास करना चाहिए। जिससे क्लब डोनर क्लब में नामित हो। यह क्लब के लिए सबसे गौरव की बात होगी। हमें बचे हुए दिनों में स्थायी प्रोजेक्ट कर इस श्रृंखला को आगे बढ़ाना है।

यह बात रोटरी क्ल्ब ऑफ खंडवा में एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आये डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सुशील मल्होत्रा ने श्रीमीत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा डिस्ट्रिक्ट 3040 में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला। अंशदान के माध्यम से हमें शेष समय का सदुपयोग स्थाई प्रोजेक्ट में कर इस श्रृंखला को अतिरिक्त गति देना है।
मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सुशील मल्होत्रा ने अधिकारिक यात्रा के दौरान रोटरी भवन के साथ रोटरी मेंबर के साथ मीटिंग कर अपने अनुभव साझा किए। शाम को श्रीमत परिसर में आयोजित डीजी विजिट और रोटरी पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक कंचन मुकेश तनवे, मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सुशील मल्होत्रा, प्रथम महिला रूबि मल्होत्रा, रोटरी अध्यक्ष सतनामसिंह होरा, सचिव मनोज कुमार वर्मा, सहायक गर्वनर अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित मेहता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पालीवाल और परियोजना संयोजक आशीष जायसवाल रहे। रोटरी अध्यक्ष सतनामसिंह होरा ने कहा हमने यहां अच्छे प्रोजेक्ट करने का प्रायस किया है और बचे 80 दिनों में भी स्थायी प्रोजेक्ट कर समाज को समर्पित करेंगे। विधायक कंचन तनवे ने कहा रोटरी क्लब सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अच्छे कार्य करते आ रहा है। क्लब और अच्छे कार्य करें मेरी शुभकामनायें है। इस अवसर पर डीजी सुशील मल्होत्रा द्वारा शहर में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया. जिसमें विधायक कंचन तनवे, डीएसपी ट्रैफिक अनिल राय, एसडीएम ऋषि सिंघई, उप जेल अधीक्षक नवीन नेमा, इवेंट मैनेजर आशीष जायसवाल, शिक्षक अनिल बरोले, समाजसेवी चारू मंगल यादव, ट्रैफिक जवान मनोज परिहार और स्वास्थ्य विभाग से मनीशा पाटनकर को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायन, डांस और गेम्स प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रफुल्ल मंडलोई, कामिनी मंडलोई, मनोज जौहरी, अनुराग राठौर, अर्थव गुप्ता, अंश जोशी ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं सौम्या दलाल और मोनालिसा गुप्ता ने डांस किया। प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमित मिश्रा ने किया. आभार रोटरी सचिव मनोज कुमार वर्मा ने माना। कार्यक्रम में राजू जैन, अनिल बाहेती, भूपेंद्रसिंह खंडपुरे, कृष्णकांत हेड़ा, भूपेश पचौरी, श्याम सुन्दर तिवारी, आशुतोष अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, परमानन्द तालमपुरे, राजू गुजराती आदि परिवार सहित मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here