खंडवा में गेहूं उपार्जन केंद्रों का शुभारंभ, विधायक और महापौर ने किया किसानों का सम्मान।

0
17

खंडवा में गेहूं उपार्जन केंद्रों का शुभारंभ, विधायक और महापौर ने किया किसानों का सम्मान।IMG 20260410 WA0027

कांग्रेस का कार्य किसानों को गुमराह करने का है,और हम किसानों के साथ खड़े हैं, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार के सरकार के निर्देश पर गेहूं उपार्जन हेतु जिला प्रशासन द्वारा खंडवा जिले में 61 केंटो पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा गेहूं खरीदी की जो घोषणा की थी वह 9 अप्रैल से प्रारंभ प्रारंभ हो गई है जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सेंटरो पर अन्नदाता किसान के गेहूं खरीद कर उनका भुगतान किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है, किसानों के उत्थान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर राज किया लेकिन किसानो की चिंता कभी नहीं की। इस प्रकार की शासकीय खरीदी उन्होंने कभी नहीं की भाजपा की हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में 9 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीदने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। शुक्रवार को भी खंडवा जिले में गेहूं खरीदी का खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे महापौर अमृता अमर यादव भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा कर विधिवत पूजन के साथ गेहूं खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम नहाल्दा स्थित मां कालिका वेयर हाउस, खंडवा के आनंद नगर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस एवं ग्राम केहलारी स्थित बालाजी वेयर हाउस में नहाल्दा सेंटर पर गेहूं खरीदी की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक तनवे ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा धूप से बचाव के लिए छांव हेतु टेंट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने तौल प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही किसानो की फसल का तत्काल उनका भुगतान भी उन्हें प्राप्त हो इसकी भी चिंता करे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
विधायक कंचन मुकेश तनवे महापौर अमृता अमर यादव ने उपस्थित किसानों का तिलक कर उनका स्वागत किया एवं मिठाई वितरित कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, साथ ही 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। कांग्रेस का काम सिर्फ किसानों को गुमराह करना है। लेकिन हम और हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है महापौर अमृता यादव ने कहां की सबका साथ सबके विश्वास के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। हमारी सरकार के चलते कभी भी किसानो को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। गेहूं खरीदी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गेहूं खरीदी के आयोजित कार्यक्रमों में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे महापौर अमृता अमर यादव जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, हरीश कोटवाले, नरेंद्र सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, हरीश सेन, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, तपन डोंगरे, सुनील जैन, श्याम पाटीदार, राजेश पाटीदार, भारत पटेल, गोपाल सिंह तोमर, मोंटू ठाकुर, राहुल मंदवाल, अर्पण पाटीदार, अजय ठाकुर एवं बड़ी संख्या में किसान एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here