खंडवा में गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा कर विधिवत पूजन के साथ विधायक कंचन तनवे ने किया शुभारंभ,किसानों का हुआ सम्मान।

0
18

खंडवा में गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा कर विधिवत पूजन के साथ विधायक कंचन तनवे ने किया शुभारंभ,किसानों का हुआ सम्मान।IMG 20260410 WA0039 IMG 20260410 WA0040 IMG 20260410 WA0035 IMG 20260410 WA0036

खंडवा। आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा कर विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम नहाल्दा स्थित मां कालिका वेयर हाउस, खंडवा के आनंद नगर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस एवं ग्राम केहलारी स्थित बालाजी वेयर हाउस में गेहूं खरीदी की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक तनवे ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा धूप से बचाव के लिए छांव हेतु टेंट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने तौल प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।
विधायक तनवे ने उपस्थित किसानों का तिलक कर उनका स्वागत किया एवं मिठाई वितरित कर उनका सम्मान किया। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, साथ ही 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, हरीश सेन, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, तपन डोंगरे, महापौर अमृता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तोमर सहित श्याम पाटीदार, राजेश पाटीदार, नरेंद्र सिंह तोमर, गोपाल तोमर, मोंटू ठाकुर, राहुल मंदवाल, अर्पण पाटीदार, अजय ठाकुर एवं बड़ी संख्या में किसान एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here