पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापिका एवं प्रेरणास्त्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा जी की नवम पुण्यतिथि पर उतैली में स्वास्थ्य शिविर संपन्न: सीलम सैनी।
*डॉ राकेश मिश्र जी सतना में सेवा का पर्याय बन चुके हैं : स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन*
*सेवा कार्यों में मेरी जहां भी आवश्यकता हो , हमेशा सेवा न्यास के लिए तत्पर हूं: श्रीमती सुनीता कुशवाहा(पार्षद)*
*72 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 68 को दी गई मुफ्त में दवाइयां: प्रभा पांडेय*
सतना 15 अप्रैल ! पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापक एवं प्रेरणास्त्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा जी की नवम पुण्यतिथि पर उतैली में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी पालन, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता कुशवाहा व भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रभा पांडे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा न्यास की महिला प्रमुख सीलम सैनी ने की।सर्वप्रथम सेवा न्यास की संस्थापिका एवं प्रेरणा स्रोत श्रीमती शांति मिश्रा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया व उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह शिविर चलता- फिरता मुफ्त अस्पताल, “आपके द्वार-आपका अस्पताल” योजना अंतर्गत श्रीमती प्रभा पांडे जी (जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा) के द्वारा
विजय कॉन्वेंट स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उतैली में आयोजित किया गया। अपने क्षेत्र की जनता हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
*डॉ राकेश मिश्र जी सेवा का पर्याय बन चुके हैं : स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन*
नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी पालन ने कहा की डॉ राकेश मिश्र जी ने अपनी माताजी परम पूज्य बाई की प्रेरणा से परम पूज्य दद्दा जी के नाम पर सेवा न्यास प्रारंभ किया। चलता फिरता मुफ्त अस्पताल से सेवा बस्तियों में निवास करने वाले वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। अब तक हजारों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और यह क्रम निरंतर जारी है।
*सेवा कार्यों में मेरी जहां भी आवश्यकता हो, हमेशा सेवा न्यास के लिए तत्पर हूं: श्रीमती सुनीता कुशवाहा (पार्षद)*
श्रीमती सुनीता कुशवाहा जी ने कहा कि सेवा कार्यों में मेरी जहां भी आवश्यकता हो, मैं हमेशा सेवा न्यास के लिए तत्पर हूं। मैं पूरी सेवा न्यास टीम को बहुत-बहुत साधुवाद देती हूं कि उनके द्वारा हमारी माता बहिनें लाभान्वित हो रही हैं ।
*72 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 68 को दी गई मुफ्त में दवाइयां: प्रभा पांडेय*
श्रीमती प्रभा पांडेय जी महामंत्री ने बताया है कि 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 68 मरीजों को मुफ्त में दवाइयां दी गई।
सेवा न्यास की महिला प्रमुख श्रीमती शीलम सैनी ने जानकारी दी कि शिविर में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लगभग प्रकार की स्वास्थ्य जांचें कराईं। अधिकांश महिलाओं में बीपी और शुगर की समस्या पाई गई। साथ ही मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम एवं खांसी की दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। उपस्थित लोगों को लू से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया।
*इनकी रही उपस्थिति:*
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी पालन, वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता कुशवाहा, प्रभा पांडे, सीलम सैनी, वंदना बागरी, रश्मि सैनी, अनिल कुमार सैनी, विजय सिंह पटेल, राजेंद्र कुशवाहा, कैलाश पयासी, योगेंद्र सिंह जय सूर्य सिंह, चंद्र देव द्विवेदी, श्री राम त्रिपाठी, राजू गुप्ता, दीपक गुप्ता हेमराज सेन, सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सेवा न्यास कार्यकर्ता वार्ड 22 के समस्त निवासी समाजसेवी उपस्थित रहे।
