लायंस क्लब हरसूद युवांश की नवीन कार्यकारणी घोषित।सभी पदाधिकारी को माला पहनाकर दी शुभकामनाएं, क्लब संस्थापक लायन प्रेरणा दुबे ने की घोषणा।
हरसूद। लायन प्रेरणा दुबे के निर्देशन में लायंस क्लब हरसूद युवांश की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई।
पूर्व वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए तथा अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से लायन ज्ञानेंद्र तिवारी को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवीन कार्यकारणी में लायन सतीश शर्मा को सचिव एवं महंत गरीबदास मालाकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त लायन रविंद्र पवार को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन जोबिन जोसेफ को द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन संतोष यादव को मेंबरशिप चेयरपर्सन तथा लायन राजेश यादव को सर्विस एक्टिविटी चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G1 के अंतर्गत इस कार्यकारणी की घोषणा क्लब संस्थापक लायन प्रेरणा दुबे द्वारा की गई।
इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर लायन दीपक दुबे ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
