अक्षय तृतीया पर खंडवा में होगा सामूहिक विवाह-निकाह, 106 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,महापौर अमृता अमर यादव ने तैयारियों की समीक्षा की,

0
31

अक्षय तृतीया पर खंडवा में होगा सामूहिक विवाह-निकाह, 106 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,महापौर अमृता अमर यादव ने तैयारियों की समीक्षा की,IMG 20260418 WA0032

नवचंडी मेला ग्राउंड व गुलमोहर कॉलोनी में आज रविवार को होगा आयोजन।

खंडवा |प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत रविवार, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर नगर निगम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन स्थलों, संसाधनों और व्यवस्थापन से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाए।
महापौर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थलों पर अग्निशमन वाहन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार, 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से नवचंडी मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 92 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। वहीं सुबह 10 बजे से गुलमोहर कॉलोनी, सरोजिनी नायडू वार्ड में मुख्यमंत्री कन्या निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 14 जोड़े शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 106 जोड़े इस योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधेंगे।
बैठक में विभाग अध्यक्ष वरुण विक्की बावरे, विभाग प्रभारी अधिकारी नवनीत शुक्ला, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी प्रेम प्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।योजना की मुख्य बातें: मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन 2026 के तहत वधू को ₹49,000 की सहायता राशि सीधे खाते में प्रदान की जाती है, जबकि ₹6,000 आयोजन व्यवस्था के लिए दिए जाते हैं। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है, जो गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत आते हैं। आवेदन जिला मुख्यालय या नगरीय निकाय कार्यालय में किए जा सकते हैं। नए नियमों के अनुसार कोटे सीमित हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करना अनिवार्य है।
महापौर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here