गांधी भवन में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

0
18

गांधी भवन में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर दिया गया जोरIMG 20260424 WA0048

10 मई तक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर समितियों के गठन को लेकर दिए गए निर्देश

जिला कांग्रेस प्रबंधन समिति का सर्वसहमति से हुआ गठन

खंडवा। जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार 24 अप्रैल को गांधी भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ब्लॉक कमेटियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया और संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने-अपने प्रकोष्ठ के तहत विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे तथा संगठन का विस्तार करते हुए जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।बैठक में यह भी तय किया गया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर की समितियों का गठन 10 मई तक पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी। इस कार्य में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रकोष्ठों को साथ लेकर सामूहिक रूप से काम करने पर बल दिया गया, जिससे संगठन को नई गति मिल सके।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ शरद हरणे का पुष्पहार से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
“जिला कांग्रेस प्रबंधन समिति का हुआ गठन”
प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की पूर्व में दिनांक 6 अप्रेल को हुई बैठक में प्रस्ताव लेकर प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से समिति में सात सदस्यों उत्तमपाल सिंह,धर्मेन्द्र सिंह राठौर ,कैलाश हरि पटेल,संजय पाटीदार,सचिन बारे ,प्रियेश चौकड़े ,मितेश देसाई को नियुक्त किया गया।
गांधी भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, डॉ मुनीश मिश्रा,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह,अवधेश सिसोदिया,सुरेश पवार,डॉ शरद हरणे, मनोज भरतकर, शांतनु दीक्षित,कैलाश हरि पटेल,राजकुमार कैथवास,पवन पाटीदार, रचना तिवारी,रुपाली बारे,सरोज बघेल,शोएब जैदी,प्रेमांशु जैन,मनोज मंडलोई,सचिन बारे,संजीव पटेल,जयदीप,शकील खान,केदार पाटीदार,कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने किया अंत मे आभार शांतनु दीक्षित ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here