श्री कृष्ण बालाजी नगर में सजेगा खाटू श्याम बाबा का दरबार, तीन दिवसीय मेले का आगाज।

0
53

श्री कृष्ण बालाजी नगर में सजेगा खाटू श्याम बाबा का दरबार, तीन दिवसीय मेले का आगाज।IMG 20260425 WA0016

सनावद के ओंकारेश्वर रोड स्थित सुदर्शन मिल चौराहा पर बनी बालाजी ग्रुप की नवीन कॉलोनी श्री कृष्ण बालाजी नगर में तीन दिवसीय फुटकर मेले और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है,कॉलोनी परिसर में तीन दिवसीय मेले का विधिवत प्रारंभ हो चुका है। इस मेले में घर-गृहस्थी के सामान से लेकर बच्चों के खिलौनों तक की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है। प्रतिदिन शाम को मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं, जिससे यहाँ एक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों के लिए यह खरीदारी और मनोरंजन का एक बेहतरीन अवसर साबित हो रहा है।

सोमवार को बहेगी भजन गंगा
27 तारीख सोमवार एकादशी को विशाल खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह प्रबल इच्छा थी कि क्षेत्र में बाबा खाटू श्याम जी की भक्ति का एक बड़ा समागम हो। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए इस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख गायक जबलपुर की सुप्रसिद्ध गायिका त्रिपाठी जी एवं इंदौर के विख्यात गायक कलाकार अंकित गुरुजी अपनी मधुर आवाज से भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही सौरभ जी भी भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।
विशेष आकर्षण के रूप में कार्यक्रम में बाबा का श्रृंगार, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, छप्पन भोग एवं राधे-कृष्ण की मनमोहक झाँकियों के दर्शन होंगे, जो भक्तों को भावविभोर कर देंगी।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह भी होगा।
बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल एक व्यवसायिक गतिविधि है, बल्कि समाज में धार्मिक चेतना और मेल-मिलाप बढ़ाना भी है। आयोजकों ने सनावद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मेले का आनंद लें और खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम का स्थान श्री कृष्ण बालाजी नगर, सुदर्शन मिल चौराहा, ओंकारेश्वर रोड, सनावद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here