6 से 10 जुलाई तक बीएचयू में आयोजित होगी “बनारस ट्रॉफी: 2026”: उपेन्द्र पांडेय
काशी में गूंजेगा मुक्केबाजी का महाकुंभ: डॉ. राकेश मिश्र
6 से 10 जुलाई तक बीएचयू में आयोजित होगी “बनारस ट्रॉफी: 2026”: उपेन्द्र पांडेय
*प्रो बॉक्सिंग लीग ट्रायल हेतु देशभर के महिला एवं पुरुष बॉक्सर होंगे शामिल: राकेश ठाकरान*
*प्रो बॉक्सिंग लीग के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन:आसुतोष ओझा*
वाराणसी। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के तत्वावधान में तथा उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित “बनारस ट्रॉफी:2026” का भव्य आयोजन 6 से 10 जुलाई तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के क्रीड़ा परिषद सभागार में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) के ट्रायल मुकाबलों एवं चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक महिला एवं पुरुष बॉक्सर भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह आयोजन भारतीय मुक्केबाजी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक मंच सिद्ध होगा।
*प्रो बॉक्सिंग लीग दिल्ली के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन:आसुतोष ओझा*
आयोजन संयोजक श्री आशुतोष ओझा ने बताया कि “बनारस ट्रॉफी-2026” के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग में अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह प्रतियोगिता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के लिए मील का पत्थर साबित होगी तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
*महासचिव राकेश ठाकरान व रेफरी-जज टीम पहुंची वाराणसी:*
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री उपेन्द्र पांडेय (कानपुर)ने जानकारी दी कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री राकेश ठाकरान जी एवं रेफरी-जजों की टीम वाराणसी पहुंच चुकी है। यहॉं पर रैफरी व जज के लिए आरजे-1, परीक्षा आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के वजन परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं तकनीकी तैयारियों का कार्य लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार प्रातः 11 बजे धूमधाम से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी तीनों दिन वाराणसी में करेंगे मार्गदर्शन: शशि प्रकाश सिंह*
श्री उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी तीनों दिन आयोजन स्थल पर उपस्थित रहकर खिलाड़ियों एवं आयोजकों का मार्गदर्शन करेंगे। शनिवार दोपहर दिल्ली से वाराणसी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
साथ ही मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कटियार भी शनिवार प्रातः वाराणसी पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करेंगे।
*आठ भार वर्गों में होंगे मुकाबले:*
प्रतियोगिता में कुल आठ भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पाँच पुरुष एवं तीन महिला वर्ग शामिल हैं। महिला बॉक्सर भी वाराणसी पहुंच चुकी हैं तथा उनकी तकनीकी एवं चिकित्सीय प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
*ओलंपिक की तैयारी की दिशा में बड़ा कदम:राकेश ठाकरान*
आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता भारतीय मुक्केबाजों को आईपीएल की तर्ज पर प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग में खेलने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही भविष्य में लॉस एंजेल्स ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
स्थानीय जनता, खिलाड़ियों, खेल संघों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया गया है।
