एडवोकेट संकल्प मिश्र को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पैनल अधिवक्ता नियुक्त:
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक: 1570/21-ब(दो)/2026; दिनांक 14 मई 2026 के अनुसार राज्य शासन द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व किए जाने हेतु अधिवक्ता श्री संकल्प मिश्र को मध्य प्रदेश शासन की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करने के लिए पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।
एडवोकेट संकल्प मिश्र को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ता जगत एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। मध्य प्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में मध्य प्रदेश शासन का पक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने हेतु यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
एडवोकेट संकल्प मिश्र की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर उनके मित्रमंडल, अधिवक्तागण एवं बार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके लंदन में एल. एल. एम. की पढ़ाई, उत्कृष्ट विधिक ज्ञान, प्रभावशाली पैरवी, न्यायिक विषयों पर गहरी पकड़ तथा सर्वोच्च न्यायालय में निरंतर सक्रिय एवं सफल प्रैक्टिस को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया है ।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर, इंदौर एवं ग्वालियर खंडपीठ के अधिवक्ता साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ज्ञातव्य है कि संकल्प मिश्र, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, सतना के पदाधिकारी हैं एवं प्रदेश अध्यक्ष पिकलबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भी हैं।
