भोजशाला पर आए फैसले से खंडवा में उत्साह,घंटाघर चौक पर भारत माता की आरती, और हुआ सरस्वती मां का पूजन।

खंडवा धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर आए हाई कोर्ट न्यायिक निर्णय के बाद खंडवा में सनातन धर्मावलंबियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार शाम शहर के प्रमुख घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई एवं मां सरस्वती का पूजन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति और धार्मिक नारों से गूंज उठा। आरती और जयघोषों से बना भक्तिमय माहौल शाम होते ही घंटाघर चौक पर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। हाथों में केसरिया ध्वज और आरती की थालि लिए लोगों ने भारत माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सुनील जैन ने बताया कि आयोजन में शामिल लोगों ने इसे सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के सम्मान से जुड़ा निर्णय बताते हुए खुशी जाहिर की। विधायक कंचन तंनवे ने कहा कि वर्षों से लंबित इस मामले में न्यायालय की पहल से सत्य की विजय हुई है। इस विजय को लेकर घंटा घर पर हम सभी ने मिलकर भारत माता की आरती कर जयकारे लगाए। भारत माता हमें सब कुछ देती है हमारा भी दायित्व है कि हम सभी भारत माता के प्रति नत मस्तक रहे एवं सदैव माता की आरती करते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे डॉ. अनिस अरझरे ने भी खुशी खुशी जाहिर करते हुए इस फैसले को सत्य की जीत बताया एवं भारत माता की आरती में भाग लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की जनता हमेशा से देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के पक्ष में रही है। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल रहा तैनात
कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए घंटाघर चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। भारत माता की आरती के इस आयोजन में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, डॉ अनिस अरझरे,लोकेंद्र गोड, सुनील जैन,गणेश गुरबाणी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, स्नेहा पाराशर, हरीश सेन, श्याम फुलमाली, पंडित शैलेंद्र पांडेय, नवीन शर्मा, प्रशांत मिश्रा, यशदीप चौरे,चंद्रेश पचोरी, सतनाम सिंह होरा, राजेंद्र सिंह सोनी विशाल छाबडा, राम सिंह रावत, आशीष शर्मा, अनिल भगत, दुर्गेश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
