खंडवा एसपी अगम जैन ने खानशाहवली व छीपा कालोनी क्षेत्र का किया भ्रमण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा,नागरिकों से किया संवाद

CSP अभिनव कुमार बारंगे, मोघट थाना प्रभारी सहित पुलिस बल रहा मौजूद।
खंडवा एसपी के द्वारा लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, इसी के चलते खंडवा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी अगम जैन द्वारा सायंकालीन पुलिस बल के साथ शामिल होकर खानशाहवली व छीपा कालोनी क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
इस दौरान नगर CSP अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी मोघट रोड धीरेश धारवाल सहित थाना स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थित रहा,पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात स्थिति एवं आमजन की समस्याओं का जायजा लिया गया, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया, क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के पैदल भ्रमण एवं जनसंवाद लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए, खंडवा एसपी के द्वारा पैदल भ्रमण और जन संवाद का सिलसिला यहां आगे भी जारी रहेगा।
