कन्या महाविद्यालय युवा रेडक्रॉस इकाई ने आयोजित की पर्यावरण पर परिचर्चा।स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन विषय पर हुआ विचार मंथन,छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।
खंडवा – स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है, यदि हमें स्वस्थ रहना है तो पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखना होगा| ये विचार खंडवा के माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित परिचर्चा में व्यक्त किए गए | कार्यक्रम आयोजक महाविद्यालय की युवा रेडक्रॉस इकाई सचिव डॉ सीमा मंडलोई ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे महाविद्यालय में कई कार्यक्रम हुए | इनमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया|
परिचर्चा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य और युवा रेडक्रॉस इकाई के अध्यक्ष डॉ विनय जैन ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है| पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का होना अनिवार्य है | वाणिज्य विभाग की प्रमुख और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अर्चना मुजमेर ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया |युवा रेडकॉस ईकाई सदस्य डॉ मीनाक्षी खरे ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया| परिचर्चा में रश्मि मसानी, निहारिका अटूट और प्रिया तँवर सहित अन्य छात्राओं ने जल,जंगल जमीन वायुमंडल और समस्त जीव जंतुओं के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए|
