किल्लौद में खाद विक्रय केंद्र की मांग तेज,कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,30 हजार किसानों की समस्या उठी प्रशासन तक,किल्लौद में खाद केंद्र खोलने की मांग।

0
16

किल्लौद में खाद विक्रय केंद्र की मांग तेज,कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,30 हजार किसानों की समस्या उठी प्रशासन तक,किल्लौद में खाद केंद्र खोलने की मांग।

खाद के लिए 80 किलोमीटर का सफर, किसानों को राहत दिलाने कांग्रेस ने उठाई आवाज।

किल्लौद ब्लॉक में तत्काल खाद विक्रय केंद्र स्थापित करने की मांग, जिला विपणन अधिकारी को ज्ञापन

(शेख़ आसिफ खंडवा)जिला कांग्रेस कमेटी, खंडवा के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने जिले के किल्लौद ब्लॉक में खाद विक्रय केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जिला विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद ब्लॉक में करीब 30 हजार किसान निवास करते हैं, लेकिन यहां अब तक खाद विक्रय केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते किसानों को खाद खरीदने के लिए हरसूद और छनेरा जाना पड़ता है, जो किल्लौद से लगभग 70 से 80 किलोमीटर दूर स्थित हैं।

IMG 20260610 WA0008कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कहा कि इतनी लंबी दूरी तय करने में किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से कृषि सीजन के दौरान समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती का कार्य भी प्रभावित होता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए किल्लौद ब्लॉक में किसी उपयुक्त स्थान पर तत्काल खाद विक्रय केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिल सके और उन्हें खाद के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की इस महत्वपूर्ण मांग पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here