जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक छाया मोरे ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण।

0
14

जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक छाया मोरे ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण।IMG 20260614 WA0002 IMG 20260614 WA0004

छैगांवमाखन में आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ
खंडवा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखंड मुख्यालय छैगांवमाखन में आयोजित जनकल्याण शिविर जनसमस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बना। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं अध्यक्षता पंधाना विधायक छाया मोरे ने की।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। प्राप्त आवेदनों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया।
इस अवसर पर विधायक छाया मोरे ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनकल्याण शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक मोरे ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन पर भी विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों से वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान में सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी समय की आवश्यकता है।
शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, कपास उत्पादक मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री पोषण योजना से जुड़े समूहों को भी लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक निधि से स्वीकृत पानी के टैंकरों का वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पेयजल व्यवस्था में राहत मिलेगी।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं और जनकल्याण शिविर इनके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्रसिंह सांवनेर , जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव पटेल, मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनकल्याण शिविर के दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समस्याओं के निराकरण एवं योजनाओं के लाभ वितरण से ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसे शासन और जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी प्रयास बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here