अगर आप खंडवा शहर के आनंद नगर,शास्त्री नगर, रामेश्वर बगीचा या आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
6 अगस्त को इन इलाकों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के कारण होगा शटडाउन
बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी रामेश्वर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में आनंद नगर, चहल पहल चौक, साड़ी दरबार, होटल सिग्नेचर, होटल महाराष्ट्र, मेहता स्कूल, गुरुद्वारा, ट्विन टॉवर, शास्त्री नगर, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक, होटल ग्रैंड लॉज, दिल्ली दरबार, आनंद परिसर, शुभम बैंक कॉलोनी, नवचंडी होटल, हॉडी पान, रामेश्वर बगीचा, गंगाराम बाबा गादी और आसपास के इलाके शामिल हैं।
बिजली विभाग ने बताया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या अधिक भी किया जा सकता है। इसलिए संबंधित क्षेत्रों के लोग पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।
शेख़आसिफखंडवा
