(
भोपाल)जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भरत पटेल को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन।
हटा/जिला पंचायत दमोह अंतर्गत कुम्हारी क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है। इस चुनावी दंगल में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
इसी बीच क्षेत्र में यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है की हटा विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल को जनता का खासा समर्थन मिल रहा है। उनके सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता के कारण ग्रामीणों में उनके प्रति विशेष भरोसा नजर आ रहा है।
कुम्हारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सभी समाज के लोग भरत पटेल की कार्यशैली की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि वे जातिवाद या किसी संकीर्ण सोच के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी लोकप्रियता, जनसेवा और हर वर्ग के लोगों के साथ सहयोगात्मक रवैये को देखते हुए उन्हें समर्थन दे रहे हैं।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि भरत पटेल ने हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया है और समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। इसी कारण क्षेत्र की जनता जिला पंचायत सदस्य चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुकी है। चुनावी माहौल में मिल रहा यह व्यापक जनसमर्थन भरत पटेल की स्थिति को मजबूत करता नजर आ रहा है।
