छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं गौरवशाली भेंट।

0
41

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं गौरवशाली भेंट।IMG 20251222 WA0003

​आज भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत और वंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ​इस अवसर पर साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उपमुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें नरयावली (सागर) चिंतन बैठक के सफल आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आगामी 30 जनवरी 2026 को दतिया में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के विषय में भी अवगत कराया गया। ​माननीय श्री अरुण साव जी ने सामाजिक समरसता के इस प्रयास की सराहना करते हुए आगामी बैठक की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद और अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस गरिमामयी क्षण में राष्ट्रीय समन्वयक श्री किशोर कुमार लहरपुरे जी, कर्मा सेना संस्थापक श्री शम्भू दयाल साहू जी, अखिल भारतीय तेली महासभा (व्यापारी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश आजाद जी, एवं म.प्र. तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री रविकरण साहू जी के निज सचिव श्री संतोष राज जी सहित अन्य वरिष्ठ स्वजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। ​माननीय उपमुख्यमंत्री जी का सरल, सौम्य और अपनत्व से भरा व्यक्तित्व हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।🙏💐

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here