स्पीड स्केटिंग नेशनल प्रतियोगिता में खंडवा के काजल और आदर्श ने लहराया परचम

0
44

स्पीड स्केटिंग नेशनल प्रतियोगिता में खंडवा के काजल और आदर्श ने लहराया परचमIMG 20251222 WA0020
दिनांक 21 दिसंबर को सूरत गुजरात में आयोजित नेशनल स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश बुंदेला के नेतृत्व में आदर्श वर्मा एवं काजल हिरानी खंडवा ने मध्य प्रदेश का प्रतिधित्व किया। सूरत में आयोजित प्रतियोगिता में 19 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में खेलते हुए काजल हिरानी ने स्वर्ण पदक एवं आदर्श वर्मा ने रजत पदक जीतकर खंडवा जिले का नाम रोशन किया है एवं उक्त प्रतियोगिता में स्पीड का नवीन कीर्तिमान स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
कोच राजेश बुंदेला ने बताया कि स्पीड स्केटिंग ओलंपिक खेल है जिससे विगत कुछ वर्षों में इस खेल के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा इनकमटैक्स व अन्य विभागों में शासकीय नौकरी भी प्रदान की गई है। पदक जीतने पर बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने दोनों ही होनहारों को बधाई प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here