सांदीपनि शास. साबूलाल उ. मा. वि. गढाकोटा में साईकिल वितरण, वृक्षारोपण एवं वार्षिक शालेय पत्रिका “उत्कर्ष” के विमोचन आयोजन सम्पन्न

पूरे प्रदेश में जिला सागर का रहली विधान सभा क्षेत्र हमेशा से ही विकास और शासकीय योजना क्रियान्वयन में सबसे आगे रहा है , और ये जनता का आशीर्वाद है , जिसके कारण आज लगातार विकास होता जा रहा है। जहा एक समय पूरे विधानसभा में गिनती के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होते थे , आज इनकी संख्या इतनी हो गई है , कि आप गिनती नहीं कर पाएंगे।साथ ही साथ पूरे प्रदेश में संदीपनी विद्यालय (पुराना नाम सी एम राइस स्कूल) एक ब्लाक में एक होते थे , परन्तु रहली विधान सभा में दो है। जिनके करोड़ों की लागत भवन बनकर जल्दी ही आप सभी को लोकार्पित होंगे। जिसमें बड़े बड़े शहरों में संचालित प्राइवेट विद्यालयों जैसे सुविधाएं होंगी। बस से आना जाना, पुस्तकालय, स्पोर्ट के सभी सुविधा,बढ़िया प्रशिक्षित टीचिंग स्टाप आदि सब होगा। मेरा सपना है कि मेरे क्षेत्र से भी बड़े बड़े वैज्ञानिक,डॉक्टर,शैक्षिक शासकीय अधिकारी निकले और नाम रोशन करे यह बात अपने भाषण में आयोजन के मुख्य अतिथि भैया गोपाल भार्गव ने कही।सांदीपनि शास. साबूलाल उ. मा. वि. गढाकोटा में साईकिल वितरण, वृक्षारोपण एवं वार्षिक शालेय पत्रिका “उत्कर्ष” के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भैया गोपाल भार्गल जी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश लहरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती पुरुषोत्तम यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, जनपद सदस्य मुकेश यादव सहित अन्य गण मान्य अतिथि रहे।प्राचार्य श्री एस एस ठाकुर ने विधालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।सभी शिक्षक परिवार ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। नि:शुल्क साइकिल वितरण सरकार की एक सराहनीय और दूरदर्शी योजना है इसलिए बच्चों की आवागमन की सुविधा को ओर अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया गया एवं प्रकृति संरक्षण के सार्थक उद्देश्य, संकल्प के साथ वृक्षारोपण एवं पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम पश्चात सी. एम. राइज स्कूल गढाकोटा का निर्माणाधीन कार्य उच्च गुणवत्ता युक्त हो इस हेतु भैया गोपाल भार्गव ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वाती दुबे , भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पार्षद बंधु,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक बंधुओं के साथ साथ छात्र-छात्राओं, पत्रकार एवं नगर के अन्य गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति रही। प्राचार्य मुन्ना लाल पटेल,कार्यालय प्रभारी जयकांत खरे, शिक्षक हरगोविंद साहू, आनंद सोनी, नरेश मिश्रा, निर्मल जैन, वीरेंद्र कोरी, यशपाल कुर्मी, प्रियेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
