हटा में ओ एन जी सी की तेल-गैस परियोजना को लेकर कार्यक्रम सम्पन्न, स्थानीय रोजगार और विकास को मिलेगा नया आयाम

हटा/उपकाशी नगर स्थित होटल सिद्धार्थ पैलेस में भारत सरकार की महारत्न कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ओ एन जी सी की प्रस्तावित तेल एवं प्राकृतिक गैस परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ओ एन जी सी
देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो पूरे भारत में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन और आपूर्ति का कार्य कर रही है। इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर एवं एसडीएम पथरिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।ओ एन जी सी
की ओर से देहरादून से पधारे वरिष्ठ अधिकारी श्री ए. के. सिन्हा, श्री वी. के. सिंह, श्री जतिश जैन, श्री प्रीतेश प्यासी एवं श्री मुनीश कुमार ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दमोह जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज (एक्सप्लोरेशन) तथा भविष्य में उत्पादन से संबंधित गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसके अंतर्गत वैज्ञानिक सर्वेक्षण, खोजी एवं विकास कुओं की ड्रिलिंग, गैस संग्रहण और उससे जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे।ओ एन जी सी
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि परियोजना की सभी गतिविधियां केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगी। पर्यावरण संरक्षण, जल-संसाधनों की सुरक्षा, भूमि संतुलन तथा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी प्रकार की गतिविधि से पहले आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियां ली जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने परियोजना से जुड़ी अपनी शंकाएं, सुझाव एवं आपत्तियां खुलकर रखीं। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का सरल एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि परियोजना से क्षेत्र में विकास के नए अवसर सृजित होंगे। जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई की ओ एन जी सी की यह परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ के सृजन का मजबूत माध्यम बनेगी। गौरतलब है की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्री प्रीतेश प्यासी जी की रही जो स्वयं हटा निवासी है और नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र हैं..श्री प्यासी ओएनजीसी देहरादून में अधीक्षक भू वैज्ञानिक अधिकारी है
