मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे ओंकारेश्वर कन्या पूजन कर नर्मदा परिक्रमा वासियों से की मुलाकात।
खंडवा विधायक, महापौर ने मुख्यमंत्री एवं उनके पुत्र एवं पुत्रवधू का किया स्वागत अभिनंदन।
शेख आसिफ खंडवा।। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नववर्ष की पावन बेला 1 जनवरी को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की एवं राजराजेश्वरी माता जी के दर्शन किए एवं छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता की नर्मदा परिक्रमा के समापन पर शामिल होकर कन्या पूजन किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर प्रदेश को विकसित कर रहे हैं, वही प्रदेश आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना परमात्मा से करते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 1 जनवरी गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री यादव अपने पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा की जा रही नर्मदा परिक्रमा कार्यक्रम के समापन पर ओंकारेश्वर पहुंचे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवार सहित ओंकारश्वर के खेड़ी घाट पर नर्मदा पूजन किया। राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे और परिवार के साथ दर्शन किए। जहां पर उन्होंने कन्या पूजन किया। कन्या पूजन करने के बाद उन्होंने नर्मदा परिक्रमा वासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश में कृषि विकास की दर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है। मां नर्मदा की कृपा से हमारा प्रदेश लगातार समृद्ध हो रहा है, और यहां का कृषि उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा प्रारंभ “कुपोषण मुक्त भारत अभियान” के तहत संचालित मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण आहार सामग्री वितरित की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर आरोग्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा निर्मित कराए जा रहे वेद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कार्यक्रम में कन्या पूजन कर बालिकाओं को उपहार प्रदान किये। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे एवं महापौर अमृता अमर यादव ने मुख्यमंत्री के साथ ही उनके पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा की गई नर्मदा परिक्रमा के लिए उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला पूर्व विधायक हितेंद्र सोलंकी, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
