पर्यटन स्थल पर सिर्फ प्रसन्नता मिलती है,धार्मिक स्थलों पर प्रसन्नता के साथ मन को शांति भी प्राप्त होती है-सुनील जैन

0
30

पर्यटन स्थल पर सिर्फ प्रसन्नता मिलती है,धार्मिक स्थलों पर प्रसन्नता के साथ मन को शांति भी प्राप्त होती है-सुनील जैनIMG 20260101 WA0074 IMG 20260101 WA0070 IMG 20260101 WA0073

नए साल पर भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिए एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे।

नव वर्ष में शहर के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर की सेवा।

खंडवा। अयोध्या में वर्षों बाद भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन जाने के बाद लोगों में एवं ज्यादातर युवाओं में धर्म के प्रति आस्था तेजी से बड़ी है, आज हम देख रहे हैं कि पर्यटन स्थलों पर कितनी भीड़ नहीं उससे ज्यादा धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड रहा हें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 31 दिसंबर की रात्रि में नए साल का आगमन होने मंदिरों में किया वहीं नए साल के प्रथम दिन 1 जनवरी को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के साथी जिले के धार्मिक स्थलों खंडवा दादाजी धाम भवानी माता नौचंडी माता के साथ गौशालाओं में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु के दर्शन पूजा अर्चना की एवं गौशालाओं में गौ माता का पूजन कर गोग्रास खिला खिलाकर नए वर्ष की अगवानी की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर सिर्फ मन प्रसन्न होता है और धार्मिक स्थलों पर मन की प्रसन्नता के साथ मन को आत्मीय शांति भी प्राप्त होती है। नए वर्ष में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं भगवान भोले नाथ के दर्शन करने पहुंचे। लगातार श्रद्धालुओं की संख्या तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में दर्शन हेतु उमड़ रही है।जिला प्रशासन ने तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था में 300 जवान और 100 से अधिक अधिकारी तैनात किए है। वहीं पिछले दो दिन से बंद झुला पुल को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए वीआईपी और टिकट दर्शन के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। वही सामान्य श्रद्धालुओं को जेपी चौक पुराने ब्रिज से ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवेश दिया गया। यह व्यवस्था अगले 5 जनवरी तक ओंकारेश्वर में अभी लागू रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here