महापौर अमृता अमर यादव ने किया बन रहे नगर निगम भवन का निरीक्षण।

लिफ्ट युक्त चार मंजिला बन रहा है निगम का नवीन आधुनिक भवन।
निगम के सभी विभाग एक ही स्थान पर स्थापित होंगे नवीन भवन में।
3 महीने के अंदर शुरू होगा निगम का नवीन कार्यालय।
(शेख़ आसिफ) खंडवा बड़े शहरों की तर्ज पर नगर निगम का नवीन 4 मंजीला जिला भवन कार्यालय बनकर तैयार हो रहा है संभावना है कि तीन माह में नवीन कार्यालय शुरू हो जाएगा जहां निगम के सभी विभाग एक ही स्थान पर स्थापित होंगे जिससे नगर वासियों को अलग-अलग स्थान पर निगम के कार्य के लिए नहीं जाना पड़ेगा। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा नवीन नगर निगम भवन का स्थल निरीक्षण किया गया। और संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार से नवीन भवन को लेकर विस्तृत चर्चा की निरीक्षण के दौरान महापौर की गई। इस अवसर पर महापौर ने परिषद सभागृह महापौर कक्ष आयुक्त कक्ष के साथ पूरे भवन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, अमर यादव, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, उपयंत्री भारत सुरजाये तथा ठेकेदार दीपेश राठौर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, मार्च 2026 तक स्टाफ शिफ्टिंग का लक्ष्य*
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवीन निगम भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। वर्तमान में चौथी मंजिल पर अंतिम चरण का कार्य जारी है। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मार्च 2026 तक भवन पूर्ण कर लिया जाएगा तथा इसके पश्चात नगर निगम का समस्त स्टाफ चरणबद्ध रूप से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
*समय-सीमा से पूर्व पूर्णता की दिशा में कार्य*
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि इस भवन को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था, किंतु कार्य की सतत मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के कारण फरवरी–मार्च 2026 तक ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भवन में की गई वेंटिलेशन व्यवस्था की विशेष रूप से सराहना की गई।
*भवन की प्रमुख विशेषताएं*
सुनील जैन ने बताया कि आप और अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्य किया जा रहा है। स्विमिंग पूल एवं ट्रांसपोर्ट नगर के पश्चात एक बड़ी सौगात महापौर अमृता यादव की कार्यकाल में चार मंजिला नवीन भवन की नगर वासियों को प्राप्त होने जा रही है। नवीन नगर निगम भवन जी+4 (ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिला) संरचना में निर्मित है। भवन में कुल 88 कक्ष एवं 22 काउंटर प्रस्तावित हैं। प्रत्येक मंजिल का क्षेत्रफल लगभग 15,000 वर्गफुट है, जिससे नागरिकों को एक ही परिसर में सुगम एवं व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। परिषद सभाग्रह भी विधानसभा भवन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है
*लेआउट सुधार, कॉन्फ्रेंस हॉल विस्तार एवं सौर ऊर्जा पर चर्चा*
निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा कॉन्फ्रेंस रूम की क्षमता बढ़ाने तथा इसमें कुछ लेआउट संबंधी आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए गए। साथ ही भवन की दीर्घकालीन उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
*फर्नीचर एवं कक्ष आवंटन की तैयारी के निर्देश*
आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान में उपलब्ध फर्नीचर की सूची एवं अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि आवश्यक फर्नीचर की मांग तथा कक्ष आवंटन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से पूरा किया जा सके।
*नगर निगम के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
नवीन नगर निगम भवन का निर्माण खंडवा नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं नागरिक अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सेवाएं, सुव्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था तथा एकीकृत प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध होगा।
