स्वास्थ्य की अच्छी सेवाओं के लिए देश के प्रत्येक जिलों में खोले जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज,-सांसद पाटिल

0
21

स्वास्थ्य की अच्छी सेवाओं के लिए देश के प्रत्येक जिलों में खोले जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज,-सांसद पाटिलIMG 20260103 WA0035(1)

सिख समाज के तत्वाधान में स्वर्गीय सुरजीत अजमानी एवं नरेंद्र सिंह चावला की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न।

खंडवा। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सिख समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि व्यक्ति यदि स्वस्थ रहेगा तो अपने परिवार के पालन पोषण के साथ देश के विकास में भी सहयोग प्रदान करेंगा। स्वस्थता को लेकर को लेकर सरकार लगातार निशुल्क चिकित्सा प्रदान कर रही है, शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरु सिख सभा खंडवा द्वारा स्वर्गीय सरदार सुरजीत सिंह अजमानी जी एवं सरदार नरेंद्र सिंह चावला जी की स्मृति में मानव सेवा का अनुकरनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरु नानक विद्यालय में किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ ही उपस्थित समाज सेवीयो द्वारा किया गया। प्रतिष्ठित डॉक्टर की उपस्थिति में कई मरीजो ने इस शिविर में में पंजीयन करा कर जांच एवं उपचार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे इस हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार द्वारा पूरे देश प्रदेश के जिलों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खुले जा रहे हैं। जहां सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। देश में पहली बार देश के नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना के माध्यम से ₹5 लाख रुपए तक की राशि का इलाज देश के बड़े अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है, जहां बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज भी गरीब मरीजो का हो रहा है। मैं समाज जनों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मानव सेवा की जा रही है। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी गुरु सिंह सभा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर्ताओं को शुभकामना प्रेषित की। सुनील जैन ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, परमजीत सिंह नारंग, सिख समाज के पदाधिकारी समाजजन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ओ पी जुकतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, डॉक्टर कपूर,एंव अलग-अलग बीमारियों के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here