अहले सुन्नत वल जमाअत क़ादरी फाउंडेशन के तत्वाधान में खंडवा की सरज़मीं पर जश्ने मेअराजे मुस्तफा कान्फ्रेंस व लंगरे सरकार ग़रीब नवाज़ मनाया गया,

0
39

अहले सुन्नत वल जमाअत क़ादरी फाउंडेशन के तत्वाधान में खंडवा की सरज़मीं पर जश्ने मेअराजे मुस्तफा कान्फ्रेंस व लंगरे सरकार ग़रीब नवाज़ मनाया गया,IMG 20260119 WA0044

बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत,हिंदुस्तान की मशहूर व मारूफ शख्सियतो की हुई आमद, हुए बयानात।

आज दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार को नूरानी चौक शर्मा गेरेज हातमपुरा खंडवा (म.प्र) में जश्ने मेअराजे मुस्तफा कान्फ्रेंस व लंगरे सरकार ग़रीब नवाज़ मनाया गया। बाद नमाजे मगरिब यानी 7:30 बजे लंगर (भंडारा) बड़ी तादाद में अहले सुन्नत वल जमाअत क़ादरी फाउंडेशन के तत्वावधान में खिलाया गया। जिसमें महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग बड़ी तादाद में पहुंचे और लंगर खाया। और क़ादरी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को दुआओं से नवाज़ा।
लंगर (भंडारा) के बाद मेअराजे मुस्तफा कान्फ्रेंस यानी तकरीर (प्रवचन) के लिए हिंदुस्तान की मशहूर व मारूफ शख्सियत

शहज़ादा-ए-हुजुर अनवारे मिल्लत हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती अनवार हुसैन मिस्बाही सहाब

हज़रत अल्लामा व मौलाना अमीन क़ादरी इंदौर

मुफ्ती ए आज़म निमाड़ हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती हसन रज़ा खान क़ादरी मंजरी सहाब,

हज़रत अल्लामा व मौलाना गुलाम मुस्तफा रज़ा क़ादरी साहब,

हज़रत ने फ़रमाया शबे मेराज की रात बड़ी मुक़द्दस रात हैं। इस रात हुजुर सल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम ने मस्जिद-ए-हरम से मस्जिद-ए-अक्शा का सफर किया। हुजुर सल्ललाहु तआला अलैहि व सल्लम को 34 मर्तबा मेराज कराई गई। जिसमें आपको 33 मर्तबा आपको रुहानी मेराज हुई। 1 मर्तबा जिसे हम शबे मेराज कहते हैं वो जिस्मानी मेराज हुई।

हुजुर सल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम को अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने 2 सफर अता किए और ये 2 सफर बड़े यादगार अता फरमाए।
पहला मेराज का सफर
दुसरा हिजरत का सफर

एक मेराज का सफर है लेकिन शान तो यह है मुस्तफा (सल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम) की और कुदरत देखो खुदा की दोनों में साथी अता किए जा रहे हैं। साथी वो हैं जो मेराज में जा रहा हैं वो सारे फरिश्तों का सरदार हैं।और दूसरे जो हिजरत में जा रहे हैं। बादेनबी(सल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम) तमाम सहाबा व तमाम उम्मत का सरदार बनकर नजर आ रहे हैं।

गली-गली नगर नगर, अबू बकर अबू बकर

नगर नगर गली गली, अली अली अली अली

इस मौके पर क़ादरी फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर क़ादरी (पार्षद) मौलाना अबरार अहमद क़ादरी, मौलाना बशीरुद्दीन कादरी, मौलाना रिजवान अहमद मिस्बाही, मौलाना आसिफ रज़ा क़ादरी, हाफीज़ अनस रज़ा क़ादरी, मौलाना रमीज़ रज़ा,हाफिज जुबेर क़ादरी, सुब्हानी क़ादरी, अजहर क़ादरी,रज़ा क़ादरी, अरशद क़ादरी, शेरा क़ादरी, आरिफ क़ादरी, गब्बू क़ादरी, इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here