पंधाना मे नवनिर्वाचित नितिन नबिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मना उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
जिला मुख्यालय खंडवा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर आज मनाया जाएगा जश्न।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नियुक्त होने पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। 45 वर्ष की युवा आयु में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना भाजपा की दूरदर्शी सोच, परिपक्वता और युवा नेतृत्व पर उनके अटूट विश्वास का प्रमाण है, प्रवक्ता सुनील जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई देते हुए बताया कि मंगलवार को निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नबीन जी के निर्वाचित होने पर पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे के निवास पर जश्न मनाया गया, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी की और मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। विधायक श्रीमती छाया मोरे ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के निर्वाचित होने पर बुधवार को भाजपा कार्यालय में 11:00 बजे जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में जश्न मनाया जाएगा। पंधाना कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मोरे ने कहा, “भा.ज.पा. देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी। हम सभी मिलकर पार्टी की नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भा.ज.पा. के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की सफलता के लिए संकल्प लिया और आगामी चुनावों में और अधिक सफलता की कामना की।
