श्री राम लला एवं शीतला माता प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारे का होगा आयोजन।

0
59

श्री राम लला एवं शीतला माता प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारे का होगा आयोजन।IMG 20260121 WA0031 IMG 20260121 WA0036

आजशहर की सबसे खूबसूरत कॉलोनी स्नेह बालाजी नगर में श्री राम लला और शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है।

बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि वर्षों के त्याग, तप, बलिदान और संघर्ष के बदौलत अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर का निर्माण हुआ, उसी ऐतिहासिक तारीख 22 जनवरी को ध्यान में रखते हुए हमने खंडवा की सबसे खूबसूरत कॉलोनी स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता का मंदिर निर्माण कर प्राणप्रतिष्ठा की गई।
देव संयोग से शीतला माता एवं श्री राम लला की मूर्तियां एक ही तरह के पत्थर एवं सामान्य मुस्कान वाली हैं।
बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल ताऊ जी ने बताया कि सांय 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन शुरू होगा, जिसे भक्ति म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा किया जाएगा।
साथ ही 8 बजे से ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here