नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यालय प्रांगण में मनाया गया उत्साह के साथ उत्सव।

0
104

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यालय प्रांगण में मनाया गया उत्साह के साथ उत्सव।IMG 20260121 IMG 20260121 WA0042

बीजेपी जिला अध्यक्ष  के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई।

जिला अध्यक्ष और सांसद ने वार्डों में पहुंचकर एस आई आर को लेकर कि मतदाताओं से चर्चा।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के पदभार ग्रहण करने पर जिला मुख्यालय खंडवा में आयोजित उत्सव जश्न के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान श्री नितिन नबीन जी को सौंपा जाना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान, दूरदर्शी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित देख रही है। यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन और विचारनिष्ठ राजनीति का प्रतीक है। श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्वाचित होने पर जिला मुख्यालय खंडवा में भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में उत्साह और उत्सव मनाया गया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ,खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे , विधायक छाया मोरे ,महापौर अमृता अमर यादव ,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ,पूर्व महापौर सुभाष कोठारी , पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज की उपस्थिति में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवा कर ,आतिश बाजी के साथ उत्सव मनाया। साथ ही जिला अध्यक्ष एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा एस आई आर को लेकर बढ़ाबम , ब्राह्मण पूरी, हरिगंज क्षेत्र में पैदल घूम का मतदाता ओ से मुलाकात की इस अवसर पर अरुण सिंह मुन्ना ,दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, आशीष राजपूत जीवन डिंडोरै,सोनू इंघे सागर आरतानी, तपन डोंगरे ,भारत पटेल ,आशीष चटकले,गोपाल सोनी ,संजय राणा,महेश चौधरी,ओंकार जायसवाल,अनिल भगत ,चंदू पचौरी, राहुल मेहता जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर की उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here