इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राणा साँगा ट्रॉफी के अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र(राष्ट्रीय अध्यक्ष) उदयपुर पहुँचे।

0
52

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राणा साँगा ट्रॉफी के अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र(राष्ट्रीय अध्यक्ष) उदयपुर पहुँचे।IMG 20260122 WA0045 IMG 20260122 WA0044

राणा साँगा ट्रॉफी बॉक्सिंग प्रतियोगिता: 2026 का उदयपुर में भव्य आयोजन:

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र पहुँचे उदयपुर, 79 टीमों के 379 मुक्केबाज़ ले रहे भाग: राकेश ठाकरान*

उदयपुर। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित राणा साँगा ट्रॉफी बॉक्सिंग प्रतियोगिता–2026 का आयोजन दिनांक 20 से 24 जनवरी तक राजस्थान के ऐतिहासिक नगर उदयपुर में भव्य रूप से किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता देश के उभरते मुक्केबाज़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का उदयपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत:*

प्रतियोगिता के अवसर पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र गुरुवार प्रातः झीलों की नगरी उदयपुर पहुँचे। उदयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व बॉक्सिंग पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्हें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया।

डॉ. मिश्र ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित राणा साँगा ट्रॉफी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहभागिता की तथा प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

*आईएबीएफ के तत्वावधान में हो रहा आयोजन : राकेश ठाकरान*

आईएबीएफ के सेक्रेटरी जनरल श्री राकेश ठाकरान ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है तथा आयोजन का शुभारंभ कुशलतापूर्वक एवं विधिवत रूप से किया गया है।

*जूनियर, सब-जूनियर एवं यूथ वर्गों में मुकाबले जारी*

राणा साँगा ट्रॉफी के अंतर्गत जूनियर, सब-जूनियर एवं यूथ वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने दर्शकों को प्रभावित किया है। इस आयोजन में देशभर से कुल 79 टीमों के 379 मुक्केबाज़ भाग ले रहे हैं।

*जूनियर पुरुष वर्ग में सर्वाधिक भागीदारी:*
• जूनियर पुरुष वर्ग में 32 टीमों के 164 मुक्केबाज़
• जूनियर महिला वर्ग में 12 टीमों की 39 मुक्केबाज़

*यूथ वर्ग में भी दिखा मुक्केबाज़ों का दमखम:*
• यूथ पुरुष वर्ग में 23 टीमों के 146 मुक्केबाज़
• यूथ महिला वर्ग में 12 टीमों की 29 मुक्केबाज़

*डिजिटल प्रबंधन से हो रहे मुकाबले : दीपेन्द्र सिंह चौहान*

राजस्थान के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में पूरे दिन आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को पूर्णतः डिजिटल प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो रही है।

*84 कोच और 34 तकनीकी अधिकारी संभाल रहे व्यवस्था: रामचंद्र साल्वी*

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सुचारु संचालन हेतु देश के विभिन्न राज्यों से आए 84 प्रशिक्षक (कोच) एवं 34 तकनीकी अधिकारी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय नियमों एवं मानकों के अनुरूप कराए जा रहे हैं।

*आयोजन समिति एवं स्टाफ की अहम भूमिका:हेमराज सिंह चौधरी*

आयोजन समिति ने बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिता का समापन समारोह 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here