एंजेल्स प्लेनेट स्कूल में प्रेरणादायक शैक्षणिक सेमिनार एवं बसंत पंचमी का भव्य आयोजन।

0
50

एंजेल्स प्लेनेट स्कूल में प्रेरणादायक शैक्षणिक सेमिनार एवं बसंत पंचमी का भव्य आयोजन।IMG 20260123 WA0044 IMG 20260123 WA0048

(शेख़ आसिफ खंडवा)।एंजेल्स प्लेनेट के एडवांस्ड कैंपस में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए एक विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉलिस्टिक हीलर एवं प्रख्यात शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. सुधीर खेतावत अग्रवाल (इंदौर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी. एस. सोलंकी, विद्यालय के डायरेक्टर श्री रितेश गोयल, सुश्री स्नेहा गोयल, श्री प्रमोद पुरी, श्री दर्पण सकलेचा, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री योगेंद्र अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती डोना ईम्स , एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर श्री विजय जैन एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती शेफाली गंगराड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्री सौरभ बारचे द्वारा किया गया।
अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. सुधीर खेतावत ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रहकर स्मार्ट स्टडी एवं वैज्ञानिक अध्ययन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा—
“परीक्षा की तैयारी बोझ नहीं, बल्कि सही रणनीति के साथ आत्मविश्वास की यात्रा है।”
डॉ. खेतावत ने विद्यार्थियों को पॉजिटिव माइंडसेट, ग्रोथ थिंकिंग, पोमोडोरो तकनीक, एक्टिव रिकॉल, माइंड मैप्स, मेमोरी ट्रिक्स, ध्यान एवं श्वसन अभ्यास जैसी आधुनिक विधियों से परिचित कराया। साथ ही समय प्रबंधन, प्रश्नों के सही चयन एवं उत्तर लेखन कौशल पर भी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा अभिभावकों के लिए स्मार्ट पेरेंटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने अत्यंत लाभकारी बताया।
इसी अवसर पर विद्यालय परिसर में बसंत पंचमी पर्व भी श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन कर विद्या, बुद्धि एवं ज्ञान की मंगलकामना की गई। संपूर्ण वातावरण भक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक, उपयोगी एवं समयानुकूल बताते हुए इसकी प्रशंसा की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने डॉ. सुधीर खेतावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here