सागर विकासखंड की नवांकुर संस्था विदया विजय समिति द्वारा ढाना सेक्टर के ग्राम पथरिया जाट में ग्रामोदय से अभ्योदय ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत संस्कार शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड सागर की नवांकुर संस्था विदया विजय एजुकेशन सोसल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 26 जनवरी तक चलाये जा रहे ग्रामोदय से अभ्योदय ग्राम विकास पखवाड़ा के तहत संस्कार शिक्षा कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 19 जनवरी को सेक्टर स्तर पर आदर्श ग्राम पथरिया जाट के माँ सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया
संस्कार कार्यशाला की शुरुआत तीन ओमकार के उच्चारण और प्रार्थना से की गई l नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक गौरव सिंह राजपूत ने परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं प्रेरणा गीत देश हमें देता हैं सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने विद्यार्थी जीवन से अपने ग्राम, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए छात्रों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हेतु खेल राम-श्याम खिलाया l
संस्कार कार्यशाला के मुख्य अतिथि विकासखंड समन्वयक जय सिंह ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से परिचय कराते हुए उनके जैसा चरित्र अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा की श्रेष्ठ छात्र वही हैं जो अपने माता पिता, शिक्षक व गुरुजनो का सम्मान करते हुए अनुशासन, धैर्य, ईमानदार, निर्भीकता, आज्ञा पालन जैसे गुण अपने में समाहित करता हैं l
ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष रविशंकर रजक ने कहा की सही मायने में ग्राम का सम्पूर्ण विकास तभी हो सकेंगा जब ग्राम के बच्चे संस्कारवान होंगे l उन्होंने छात्रों को अपने शरीर को स्वस्थ और वलिष्ठ बनाने के लिए प्रतिदिन सूर्यनमस्कार, प्राणायाम करने पर जोर दिया l
विद्यालय के प्राचार्य नरेश विश्वकर्मा ने परिषद द्वारा संचालित अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार की संस्कार कार्यशाला नियमित रूप से विद्यालयों में छात्रों के बीच में होती रहनी चाहिए जिससे शिक्षा के साथ साथ उन्हें संस्कार भी मिल सके l
कार्यशाला के अंत में छात्रों को स्वदेशी सुरक्षा स्वावलम्बन व नशामुक्ति का संकल्प दिलाया l l देशभक्ति नारे और शान्तिमन्त्र के साथ संस्कार कार्यशाला का समापन किया गया l इस अवसर पर ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सदस्य और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रही l
