दिव्य बालाजी नगर में फहराएगा जिले का सबसे ऊँचा 51 फीट का राष्ट्र की आन बान शान तिरंगा।

0
41

दिव्य बालाजी नगर में फहराएगा जिले का सबसे ऊँचा 51 फीट का राष्ट्र की आन बान शान तिरंगा।Images (1)

खंडवा। इंदौर राजमार्ग पर छे गांव माखन में स्थित बालाजी ग्रुप की भव्य कॉलोनी दिव्य बालाजी नगर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले का सबसे ऊँचा 51 फीट ऊँचा देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज बड़े ही गौरव और सम्मान के साथ फहराया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइज़र रितेश गोयल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर दिव्य बालाजी नगर में भव्य आयोजन के साथ तिरंगा फहराया जाएगा, जो देशभक्ति, एकता और क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। सुनील जैन ने बताया कि दिव्य बालाजी नगर बालाजी ग्रुप की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शानदार कॉलोनी है, जहां भगवान श्री तिरुपति बालाजी की 81 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही तिरुपति से पाषाण मूर्तियों को लाकर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। तथा शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री बालजी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पश्चात इस पवित्र स्थल को श्री क्षेत्र के रूप में आम जनता के दर्शन एवं पर्यटन हेतु खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस के इस गौरवशाली कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और देशभक्ति के इस पर्व को मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here