जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया।अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने के दिए निर्देश।

0
42

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया।अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने के दिए निर्देश।FB IMG FB IMG

जिला पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बुधवार को पंधाना विकासखण्ड की ग्रामों पंचायतों जलकुआ, सुतारखेड़ा एवं सिंगोट का दौरा कर मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बनाये जा रहे रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय पर पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें एवं क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखें। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here