महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन,गांधी भवन में श्रद्धांजलि अर्पित कर,नगर निगम तिराहे पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गांधी जी का संपूर्ण जीवन हमें आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है।ल “प्रतिभा रघुवंशी”
खंडवा/
30 जनवरी 2026 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात नगर निगम तिराहा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि हम सभी के लिए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमूल्य विचारों और मूल्यों को स्मरण करने के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार समाज में कटुता और विभाजन देखने को मिल रहा है, ऐसे में गांधी जी का संपूर्ण जीवन हमें आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। गांधी जी ने हमेशा यह सिखाया कि हम सभी भाई-भाई हैं — चाहे वह हिंदू हों, मुस्लिम हों, सिख हों या ईसाई। “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्मति दे भगवान” का भाव उनके विचारों की आत्मा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अहिंसा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और सत्य, प्रेम व सहिष्णुता के मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,शांतनु दीक्षित,पार्षद शेख फरीद,मनोज मंडलोई,आलोक सिंह रावत,चैनसिंह वर्मा,प्रेमांशु जैन,विकास व्यास,इमरान गौरी,विशाल जैन,मेहमूद खान,शहजाद पवार,नासिर खान,मनोज कसेरा,नमेश बारे,हेमलता पालीवाल,मीना वर्मा,भुवनेश जोशी,वकील पठान,अय्यूब लाला,वामनराव जाधव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
