महापुरुषों के मार्ग पर चलकर हम भी देश के विकास एवं रक्षा सुरक्षा में सहयोगी बने, ,,विधायक कंचन तनवे,,

0
49

महापुरुषों के मार्ग पर चलकर हम भी देश के विकास एवं रक्षा सुरक्षा में सहयोगी बने, ,,विधायक कंचन तनवे,,IMG 20260130 WA0114 IMG 20260130 WA0117

महात्मा गांधी एवं माखन दादा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक ने जीडीसी कॉलेज में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

खंडवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रीय कवि पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने दोनों महापुरुषों को नमन कर उन्हें याद किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी एवं माखन दादा की प्रतिमा पर विधायक कंचन मुकेश टंडन द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहां की अंग्रेजों से हमारे देश को मुक्ति दिलाने में हमारे जाबांज वीर जवानों के साथ ही महापुरुष महात्मा गांधी जी एवं माखन दादा की महत्वपूर्ण भूमिका रही महात्मा गांधीजी ने जहां अहिंसा के माध्यम से लड़ाई लड़ी, वही राष्ट्रीय कवि पत्रकार जिनकी खंडवा कर्म भूमि रही माखन दादा ने कलम के माध्यम से अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी ऐसे दोनों महापुरुषों की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन कर सभी से अनुरोध करती हुं कि उनके बताएं मार्ग पर चलकर हम भी देश के विकास एवं रक्षा सुरक्षा में सहयोगी बने। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ भाजपा जावर मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, प्रवक्ता सुनील जैन, दुर्गेश शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य विनय जैन एवं प्रोफेसर गण एवं छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here