गांधी जी की पुण्यतिथि पर महापौर सहित समाजसेवियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

0
68

गांधी जी की पुण्यतिथि पर महापौर सहित समाजसेवियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।IMG 20260130 IMG 20260130 WA0096 IMG 20260130 WA0099

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि कुष्ठ मुक्ति के संकल्प के साथ मनाई।

कुष्ठ के भ्रातिंयों को दुर करने के लिए जिलें भर में जनजागरुकता गतिविधियाँ की गई।

खण्डवा। राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी शुक्रवार को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर में कुष्ठ मुक्ति का संकल्प लिया गया। समाजसेवी सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि नगर निगम स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने माल्यार्पण कर कुष्ठ मुक्ति तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर कुष्ठ जागरुकता के लिए अपील का वाचन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत, सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नारायण बाहेती, लायंस क्लब की अध्यक्ष आशा उपाध्याय, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ के अध्यक्ष सुशील मंडलोई,समाजसेवी सुनील जैन, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पर्व तिवारी, डॉ. नितिन कपुर, डॉ सुजित वर्मा, लायन्स क्लब खण्डवा ,सक्षम संस्था ,रोटरी व विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारी व नर्सिग विद्यार्थी उपस्थित रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव समाजसेवी नारायण माहिती सुनील जैन ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर नगर निगम तिराहे पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया वहीं नगर निगम सभागृह में महापौर ने उपस्थित निगम परिवार के साथ 2 मिनट का मौन रख गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. जुगतावत ने बताया कि 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस पर शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ जागरूकता गतिविधियाँ की गई। कलेक्टर महोदय द्वारा जारी कुष्ठ मुक्ति की अपील का वाचन शिक्षण, स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनवड़ी केन्द्रों तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गॉंव-गॉंव में कर भय और भ्रांितयों को मिटाकर कुष्ठ रोग को मुक्त करने का आव्हान किया। जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्ष कुष्ठ जागरूकता अभियान तथा 11 फरवरी से 05 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा। अभियानों के माध्यम से जनसमुदाय में कुष्ठ के प्रति व्याप्त भ्रॉंतियों को दुर करना तथा नये रोगियों को खोज कर निःशुल्क एम.डी.टी. उपचार से जोड़ना है ताकि शासन की मंशानुरुप हम जिले को कुष्ठ मुक्ति की दिशा में अग्रसर कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here