सेंट एम.के. गांधी मेमोरियल प्ले-वे अकादमी का वार्षिक उत्सव गरिमामय वातावरण में हुआ संपन्न।

(शेख़ आसिफ खंडवा)सेंट एम.के. गांधी मेमोरियल प्ले-वे अकादमी, मिलिट्री बेस्ड ट्रेनिंग स्कूल, खंडवा का वार्षिक उत्सव अनुशासन, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर नगर निगम खंडवा एस.आर. सिटोले के आगमन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि को परेड कराते हुए सलामी के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, इसके पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मिलिट्री से सेवानिवृत्त 9 *एक्स-सर्विसमैन* अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। *इस अवसर पर लायन ऑफ खंडवा पीडीजी लायन रणवीर सिंह चावला, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन नारायण बाहेती, रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव शर्मा, लायन संजय भट्ट, लायन पवन लाड, लायन जोबिन जोसेफ, लायन संजना खत्री, लायन रजनी शर्मा, लियो प्रेसिडेंट लियो सुमीत परिहार, लियो अर्पित बाहेती एवं लियो केतन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आमंत्रित सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हवलदार अनिल पाटिल, नायक चिरंजीवी, नायक मोहन मालवन, नायक देवेंद्र कुमार पटेल, हवलदार गोपाल पटेल, कैप्टन राजपाल, पेटी ऑफिसर भूपेंद्रन (नेवी), नायक चंद्रशेखर सोनी एवं हवलदार गिरी सिंह का मंच पर तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट एम.के. गांधी मेमोरियल प्ले-वे अकादमी, मिलिट्री बेस्ड ट्रेनिंग स्कूल, खंडवा के साथ-साथ लायंस इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, खंडवा के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।इस अवसर पर शाला की *संचालक लायन प्रेरणा दुबे ने अपने उद्बोधन में बताया कि मिलिट्री बेस्ड ट्रेनिंग स्कूल में बच्चों को एकेडमिक शिक्षा के साथ-साथ मिलिट्री की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए निजी रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।बेस्ट हाई स्कूल स्टूडेंट अवॉर्ड , रिशिका रायकर, लकी पाल, रितिका अकारे, मोंटी प्रजापति, कन्हैया राठौड़, महक खरवंश, जोया खान एवं श्रेया यादव को दिया गया।
*बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड,*
निधि परिहार, तुलसा चौधरी, सुनीता पंडित, रुही सॉवनर, सोनम सोहानी, देवेंद्र कटारे, शीतल राशिदार, पूजा सोलंकी, निधि मालवीय, पूजा पटेल, स्नेहा मीणा, गुंजन मीणा, वंदना मंडलोई, देवकी मौर्य, सुनीता सांगुले, सीमा महाजन, नेहा मालवीय, निकिता देवड़ा एवं आस्था श्रीवास्तव। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड,सार्थक सपकले, कुश नागले, इनाया फातिमा, दिशा चांगरे, रुद्र चौहान, त्रप्ति मेहरा, दक्ष यादव, गौतम / गरिमा, मो. वाजिद, तनुश्री मसानी एवं राजेश्वरी चावरे को दिया गया।
*बेस्ट पेरेंट्स ऑफ थे ईयर 2025–26*
शेख फिरोज एवं यास्मिन,श्याम एवं भूर सिंह, तनवीर एवं कनिष्का,शेख आसिफ एवं शाहिन बानो, राजेश राजकवार एवं मीना राजकवार, देवेंद्र यादव एवं चेतना यादव, दीपक पटेल एवं गीता पटेल, भगवती चावड़ा एवं सोनाली चावड़ा, रविंद्र हिरे एवं रिंकू हिरे,संतोष यादव एवं सरिता यादव,गजानंद इंगले एवं स्वर्णा इंगले, हनीफ अली एवं नर्गिस अली, दीपक खरे एवं ज्योति खरे, शेख सोहेल को दिया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यक्रम का संचालन अंजना लाखमारे द्वारा किया गया, जिन्हें बेस्ट मास्टर ऑफ सेरेमनी अवॉर्ड प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सरिता राजोरिया को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय का संचालन समिति अध्यक्ष द्वारकानाथ तिवारी जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।कार्यक्रम के समापन पर शल्क संचालक लायन दीपक दुबे के साथ अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया।
