महापौर अमृता अमर यादव द्वारा सर्किट हाउस जल संयंत्रों का विधिवत पूजन एवं निरीक्षण संपन्न।
चारखेड़ा एवं सर्किट हाउस जल संयंत्रो का निगम द्वारा
हुआ हेंड ओवर- टेक ओवर।
नई पाइपलाइन योजना के माध्यम से 28 अगस्त से बिना रुकावट के हो रहा है जलप्रदाय।
खंडवा। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा चारखेड़ा एवं सर्किट हाउस जल संयंत्रों का विधिवत हैंडओवर-
टेक ओवर लिया गया। रविवार के दिन महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्यो एवं पार्षदों के द्वारा सर्किट हाउस जल संयंत्र केंद्र पर विद्वान पंडित के मंत्रोचार के साथ भगवान श्री गणेश एवं हनुमान जी का पूजन एवं आरती की गई। समाजसेवी को प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन में शहर को बिना रुकावट के जलप्रदाय होता रहे इस उपदेश को लेकर नई पाइपलाइन का कार्य लगातार प्रगति पर हें। हर्ष का विषय की 28 अगस्त से नई पाइपलाइन के माध्यम से शहर में जलप्रदाय किया जा रहा है, बिना रुकावट के जलप्रदाय किया जा रहा है। अब बार-बार पाइप लाइन फुटने की समस्या से निजात मिल चुका है। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि शहर की जनता की मूलभूत जलप्रदाय व्यवस्था में सुधार हो चुका है, नई पाइपलाइन का कार्य लगातार जारी है एवं जो कार्य पूर्ण हो चुका है उसकी टेस्टिंग कार्य भी चल रहा है, हमारा प्रयास रहेगा की अब जनता को जल समस्या से राहत मिलेगी। पूजन के अवसर पर महापौर अमृता यादव, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की भांवरे, सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, पार्षद राम सिंह रावत, वेद प्रकाश मालाकार, नितीश बजाज, ओम प्रकाश सिलावट, धर्मेंद्र पालिवाल, मनोज मंडलोई, शेख फरीद, कन्नू वर्मा, सुनील जैन, पवन गोस्वामी, प्रेम लाल गोयल सहित उप आयुक्त एस. आर. सितोले ,प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्षा घिड़ोड़े एवं जल विभाग के अधिकारी
कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों जल संयंत्रों को निगम के अधीन सुचारु रूप से संचालित करने की कामना के साथ शुभारंभ पूजन-पाठ से की गई। पूजन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, साथ ही सर्किट हाउस परिसर में स्थापित संयंत्रों पर सथिया बनाकर शुभ संकेत दिया गया। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संयंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा संचालन, रखरखाव एवं नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में विश्वा कंपनी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी, जो अब नगर निगम के अधीन कार्य करेंगे, वे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों को निगम परिवार में स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि शहरवासियों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल सेवा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वल्पाहार ग्रहण किया गया तथा दोनों जल संयंत्रों के सफल संचालन हेतु एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। नगर निगम नेतृत्व द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इन संयंत्रों के निगम के अधीन आने से जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेगी।
