संत रविदास जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई उत्साह के साथ।इस अवसर पर चर्म शिल्पकार समाज के बंधुओ को विधायक ने गुमटी का किया वितरण।

खंडवा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर समस्त चर्म शिल्प समाज द्वारा खेल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर सामाजिक समरसता को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविदास जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधायक निधि से चर्म शिल्पकार समाज जनों को आवश्यकता अनुसार 22 गुमटी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भारत माता एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज की आरती एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल,राजपाल सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि रविदास जी की जन्म जयंती पर उपस्थित जनों को शुभकामना देते हुए कहा कि रविदास जी का जीवन प्रेरणादाई रहा है हम सबको भी उनके मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता का भाव कायम करना चाहिए क्योंकि कहां गया है व्यक्ति जन्म से नहीं अपने कर्म से महान होता है। अपने कर्मों के माध्यम से ही अपनी पहचान बनाएं प्रवक्ता सुनील जैन बताया की कार्यक्रम में डॉ. हरणे, दिनेश पालीवाल , सुधांशु जैन, सुनील जैन, लोकेंद्र सिंह गौड़, मंगलेश तोमर, प्रशांत मिश्रा, आशीष चटकले, भारत पटेल, प्रदीप यादव, स्नेहा पारासर, अनीश अरझरे, विवेक सारसर, बप्पी नरवले, रामसिंग रावत, पवन गोस्वामी, बंडु काले, कोशल मेहरा, सागर आरतानी, भरत पटेल, स्नेहा पाराशर, श्याम फूल माली प्रीति वर्मा यशदीप चौरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नानूराम मांडले ने किया एवं कार्यक्रम के आयोजन पर चर्म शिल्पकार समाज जिलाध्यक्ष सुभाष कटारे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
