भाजपा संगठन द्वारा देखा गया घंटाघर बर्तन बाजार पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से बजट का प्रसारण।

0
139

भाजपा संगठन द्वारा देखा गया घंटाघर बर्तन बाजार पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से बजट का प्रसारण।IMG 20260201 WA0044IMG 20260201 WA0044

बजट को लेकर देखा गया उत्साह मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई।

(शेख़ आसिफ खंडवा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश के अनुसार जिला मुख्यालय खंडवा में घंटाघर बर्तन बाजार में बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिल्ली से आयोजीत बजट की कार्रवाई को उपस्थित जनों ने देखा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं बजट प्रचार प्रसार के संयोजक सुधांशु जैन द्वारा बजट के सीधे प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अन्य नागरिक गणों ने भी बड़ी स्क्रीन पर लोकसभा बजट के कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित बजट को लेकर मिठाई का वितरण भी हुआ एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना दी गई। प्रस्तुत बजट पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करने वाला है। यह बजट प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए चार प्रमुख वर्ग – गरीब, किसान, युवा और महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

केंद्रीय बजट “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” की भावना को यह बजट पूरी तरह से प्रतिबिंबित करता है। श्री तोमर ने कहा कि बजट में हर वर्ग को शामिल करते हुए बजट प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत बजट प्रस्तुत हुआ है सभी वर्गों को इसका लाभ प्राप्त होगा, गंभीर बीमारियों के इलाज से संबंधित करों में छूट का प्रावधान किया गया है, इस बजट में नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने का भी प्रावधान किया गया है, जो दूरदर्शी कदम साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि यह एक सर्वस्पर्शी बजट है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुझे प्रसन्नता है कि यह बजट जनता का बजट है और जनता को समर्पित है। प्रधानमंत्री  एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन को मैं इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई देती हूं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि बजट बजट को लेकर 2 फरवरी से 10 फरवरी तक पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बहुत स्तर तक जाकर बजट की प्रमुखता को बताएंगे। जिला अध्यक्ष तोमर ने बजट के प्रचार प्रसार को लेकर टोली का गठन भी किया है। घंटाघर बर्तन बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,खंडवा विधायक कंचन तनवे,खंडवा महापौर अमृता अमर यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल, कैलाश पाटीदार, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, अमर यादव प्रवक्ता सुनील जैन, प्रियांशु चौरे,सुधांशु जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर गणेश गुरबाणी आशीष राजपूत भारत पटेल ,आशीष चटकले ,प्रशांत मिश्रा, प्रदीप यादव, ओम अग्रवाल, जीवन डिंडोरै, अनूप पटेल, रक्षा प्रजापति, पिंकी राठौर, प्रीति वर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजेश यादव,आशीष चटकेले, सोमनाथ काले, सागर आरतानी,बलदेव मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र बजाज ने किया एवं आभार सुधांशु जैन ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here