माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर का कार्य प्रारम्भ करने और एक जिला-एक उत्पाद पर योजना अंतर्गत पंधाना में प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

0
45

माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर का कार्य प्रारम्भ करने और एक जिला-एक उत्पाद पर योजना अंतर्गत पंधाना में प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा पत्रIMG 20260204 WA0019 IMG 20260204 WA0017 IMG 20260204 WA0022

खंडवा। पन्धाना विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पंधाना में माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर स्वीकृत है लेकिन कार्य एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा कार्य प्रारम्भ नही किया गया है। साथ ही जिला खण्डवा को “एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)” योजना के अंतर्गत प्याज उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। खण्डवा जिले में बड़ी मात्रा में प्याज का उत्पादन केवल विधानसभा क्षेत्र पंधाना में ही सर्वाधिक होता है, जिससे हजारों किसान प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, किंतु जिले में पर्याप्त प्याज प्रोसेसिंग एवं वैल्यू ऐडिशन इकाइयों के अभाव के कारण किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता तथा भारी मात्रा में प्याज खराब भी हो जाता है।

खण्डवा जिले के पंधाना में डिहाइड्रेटेड प्याज, प्याज पाउडर, प्याज फ्लेक्स, प्याज पेस्ट एवं अन्य प्रोसेसिंग आधारित उ‌द्योगों की स्थापना की जाती है, तो इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित एवं स्थायी मूल्य प्राप्त होगा, जिले में व्यापक स्तर पर स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे, कृषि आधारित उ‌द्योगों को गति मिलेगी, ODOP योजना का वास्तविक उद्देश्य साकार होगा, तथा पंधाना विधानसभा की आर्थिक प्रगति को नया आयाम प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम अनुरोध किया गया है कि “एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)” योजना अंतर्गत पंधाना विधानसभा मुख्यालय पर प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु राज्य व राष्ट्रीय स्तर के उ‌द्योगपतियों एवं निवेशकों को विशेष रूप से आमन्त्रित करने, तथा उन्हें PMFME, ODOP एवं अन्य शासकीय औ‌द्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का पूर्ण लाभ प्रदान करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की मांग भी विधायक छाया मोरे द्वारा की गई। इसके अलावा विधायक छाया मोरे द्वारा पंधाना दुलार _ खंडवा मार्ग का कार्य प्रारंभ करने और छैगांव माखन से खंडवा तक फोरलेन स्वीकृत करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार माना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here