खंडवा की आवाज भोपाल तक फीर गुंजी, खंडवा मुंदी मार्ग एवं बटालियन की स्थापना को लेकर विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन जल्द खंडवा मुंदी रोड की मिलेगी स्वीकृति।
खंडवा। बड़े विकास कार्य भाजपा सरकार के चलते ही संभव है। एक और जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 भारत को पूर्णत: विकसित करने के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी लगातार विकास के माध्यम से प्रदेश को विकसित करने में लगे हें। समाजसेवी को प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तर्ज पर हमारे जिले के भी सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में विकास को लेकर सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय होकर कार्य करें। इस कड़ी में खंडवा विधायक विधायक कंचन मुकेश तनवे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह सक्रिय होकर होकर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ ही अलग-अलग विभाग के मंत्रियों से भोपाल में मिलकर विकास के मांग पत्र सोंपती हें, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को खंडवा मुंदी मार्ग एवं सुरक्षा की दृष्टि से सशस्त्र बटालियन खंडवा में स्थापित हो को लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट की उन्होंने मुख्यमंत्री जी से कहा कि खंडवा से मुंदी मार्ग काफी जर्जर हो चुका है और लगातार दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है शीघ्र ही नवीन मार्ग की स्वीकृति प्रदान की जाए मुख्यमंत्री द्वारा खंडवा विधायक को कहा कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। खंडवा के विकास और सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाली विधायक कंचन मुकेश तनवे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि क्षेत्र की जरूरतों के लिए संकल्पित, सजग और संघर्षशील नेतृत्व बनकर उभरी हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को विधायक तनवे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर खंडवा–मुंदी रोड की स्वीकृति की मांग को प्रभावी ढंग से दोहराया और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को सरकार के सर्वोच्च स्तर तक मजबूती से पहुंचाया। विधायक तनवे की इस पहल को खंडवा सहित पूरे निमाड़ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम माना जा रहा है, क्योंकि खंडवा–मुंदी मार्ग न केवल आवागमन का साधन है, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन से भी सीधे जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि दादाजी मंदिर भूमिपूजन में हुई थी घोषणा मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान विधायक कंचन तनवे ने उन्हें स्पष्ट रूप से याद दिलाया कि दादाजी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा खंडवा–मुंदी रोड की घोषणा की गई थी।इसके बावजूद अब तक सड़क की स्वीकृति नहीं होने से क्षेत्रवासियों में निराशा बढ़ रही थी। विधायक तनवे ने दृढ़ता के साथ कहा कि जनता की उम्मीदें सरकार से जुड़ी हैं और इस महत्वपूर्ण मार्ग को लेकर किसी भी प्रकार की देरी अब उचित नहीं है। विधायक की तर्कपूर्ण, तथ्यपूर्ण और जनभावनाओं से जुड़ी प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में घोषणा से संबंधित पत्रों का अवलोकन किया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि खंडवा–मुंदी रोड को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया है। विधायक तनवे की लगातार पैरवी और मजबूत प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें आश्वासन दिया की सड़क की स्वीकृति शीघ्र कर टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराई जाएगी।सुरक्षा के मुद्दे पर भी विधायक तनवे की दूरदर्शिता मुख्यमंत्री से की सशस्त्र पुलिस बटालियन की मांग विधायक कंचन तनवे ने मुलाकात के दौरान केवल सड़क तक सीमित न रहकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता पर रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से खंडवा में सशस्त्र पुलिस बटालियन की स्थापना की मांग रखी और बताया कि खंडवा चार से पांच जिलों का केंद्र बिंदु होने के साथ-साथ एक संवेदनशील जिला भी है। यदि खंडवा में पुलिस बटालियन शुरू होती है तो यह केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा का मजबूत आधार बन सकती है। विधायक तनवे ने कहा कि बटालियन की स्थापना से आवश्यकता पड़ने पर खंडवा के साथ-साथ बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, हरदा और जरूरत पड़ने पर बैतूल जिले तक भी तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर विधायक कंचन तनवे ने यह संदेश साफ कर दिया कि वे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं के लिए सक्रिय है।विधायक कंचन तनवे की यह पहल खंडवा के लिए एक बड़ी उपलब्धि की ओर संकेत कर रही है जहां विकास भी तेज होगा और सुरक्षा भी मजबूत बनेगी।
