अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश कार्यालय का भोपाल में भव्य शुभारंभ, रविकरण साहू ने किया उद्घाटन, सामाजिक बंधुओं के लिए ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था का ऐलान

0
153

अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश कार्यालय का भोपाल में भव्य शुभारंभ, रविकरण साहू ने किया उद्घाटन,
सामाजिक बंधुओं के लिए ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था का ऐलानIMG 20260212 WA0041 IMG 20260212 WA0040

भोपाल श्रीराम साहू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र में सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ अखिल भारतीय तेली महासभा (म.प्र.) अपने नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता श्री रविकरण साहू जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड, म.प्र. शासन) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार जी ने की। कार्यालय का उद्घाटन पंडित मनोहर जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन संतोष राज द्वारा किया गया, जहाँ पंडित जी ने सभी का तिलक लगाकर और दीपक साहू जी ने माँ कर्मा का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि रविकरण साहू जी ने समाज को संबोधित करते हुए इसे गौरव का विषय बताया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश भर से आने वाले सामाजिक बंधुओं के लिए कार्यालय में दो कमरे रात्रि विश्राम हेतु उपलब्ध रहेंगे और उनके लिए निशुल्क भोजन की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अरतोलिया ने इस निर्णय का पुरजोर समर्थन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा कि जब समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ रहा था, तब ‘रॉबिनहुड’ रविकरण साहू ने रथ यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट किया, जिससे हमें विधायक, सांसद और तेलघानी बोर्ड मिला। उन्होंने तेलघानी बोर्ड के बंद होने पर चिंता जताते हुए इसे असामाजिक तत्वों की साजिश बताया और पुनः बोर्ड शुरू कराने हेतु मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की। मीडिया का कुशल संचालन रवि यशवंत साहू ने किया और आभार प्रदर्शन गणेश राम साहू जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निम्नलिखित नागरिक उपस्थित रहे-डॉ. अरविंद साहू जी (झूमरवाला),गणेश राम साहू जी (जिला अध्यक्ष, भोपाल)’ बी. एस. साहू जी (नगर निगम),राजेश साहू जी (जिला अध्यक्ष, रायसेन), प्रवीण साहू जी (CA) एवं प्रवीण साहू जी (अध्यक्ष, बरखेड़ी), शिखा साहू जी (जिला अध्यक्ष, केसरिया जागृति मंच), प्रमिला साहू जी (संचालिका – कर्मा माई की रसोई, यूट्यूबर),रानी साहू जी (महिला कार्यवाहक अध्यक्ष, सिरोंज), पुरुषोत्तम साहू जी , राजेश साहू शिक्षक, सेमरा, अशोक साहू जी (गाडरवारा), वरिष्ठ जन: चंद्र मोहन साहू, गिरीश बंटी साहू, झरनेश्वर साहू, शालीक राम साहू, राजेश आजाद, मनोज राठौर, डालचंद साहू, विशिष्ट सहयोगी-रवि साहू (मेडिकल), राजकुमार साहू (पप्पू), संतोष साहू (ग्वालियर), संजय साहू (कंट्रोल), योगेश साहू (बीजेपी), हरीश साहू, अखिलेश साहू, करण साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू (मिल्क), आयुष साहू, मुकेश साहू एवं रमेश साहू (भानपुर) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here