पंख’ को मिले पर: पढ़ो निश्चिंत होकर, जिम्मेदारी हमारी,-मंत्री  शाह।

0
39

पंख’ को मिले पर: पढ़ो निश्चिंत होकर, जिम्मेदारी हमारी,-मंत्री  शाह।IMG 20260213 WA0026 IMG 20260213 WA0024 IMG 20260213 WA0027 IMG 20260213 WA0052

कन्या महाविद्यालय मेंढ छात्रोत्सव में घोषणाओं की झड़ी, बस सुविधा व शेड निर्माण का ऐलान।

मंत्री श्री शाह ने श्री माखन दादा एवं सुभद्रा बाई जी चौहान को भी याद किया।

खंडवा। छात्राओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित छात्रोत्सव “पंख” में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्पष्ट संदेश दिया कि विद्यार्थी पूरी तन्मयता से पढ़ाई करें, उनकी उच्च शिक्षा और सुविधाओं की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की मौजूदगी में मंत्री डा. कुंवर विजय शाह ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

शिक्षा पर फोकस, सुविधाओं का भरोसा

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

,बस सुविधा और शेड निर्माण की घोषणा,

कार्यक्रम में मंत्री ने कॉलेज के लिए दो वाटर कूलर स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही छात्राओं के आवागमन को सुगम बनाने हेतु बस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह ने महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक व वार्षिक आयोजनों के लिए स्थायी शेड निर्माण भी कराये जाने की घोषणा की।

,प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की तैयारी,

मंत्री श्री शाह ने कहा कि खंडवा के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर दिलाने के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे प्रशासनिक व अन्य सेवाओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन कर सकें। शाह ने अपने उत्पादन में सर्वप्रथम माखनलाल चतुर्वेदी जी एवं सुभद्रा बाई चौहान का भी उल्लेख किया उपस्थित जनों से कहा कि हमें हमारे महापुरुषों को भी याद रखना है। आयोजीत कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि एक शिक्षित महिला दो परिवारों का भविष्य संवारती है। हमें अच्छी पढ़ाई के साथ हमारे संस्कारों को भी सदैव याद रखना है। विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रोंत्सव की छात्राओ एवं उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य विनय जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया छात्र संघ प्रभारी डॉ. सीमा कदम ने छात्राओं की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह के साथ महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, एमआईसी सदस्य राजेश यादव हरसुद विद्यालय के अध्यक्ष, प्रवक्ता सुनील जैन मंगल यादव, गोपाल सोनी शरद जैन, प्राचार्य विनय जैन एवं समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राए उपस्थित थी। मंत्री श्री शाह की घोषणाओं के बीच छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम तालियों की गूंज के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here