अच्छी शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता, ,,विधायक कंचन तंनवे,,
सेहजला में विद्यालय विकास कार्यों एवं मुक्तिधाम के सौदरीकरण का विधायक ने किया भूमि पूजन।
खंडवा। केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार के द्वारा जहा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। अच्छी शिक्षा के लिए सरकार द्वारा विद्यालयों का निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष के साथ सभी प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह बात ग्राम सहेजला में विद्यालय विकास एवं मुक्तिधाम सौंदरीकरण के भूमि पूजन के अवसर पर कही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा ग्राम सहेजला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक द्वारा विद्यालय में फिजिक्स लैब के लिए 19.66 लाख रुपये, केमेस्ट्री लैब के लिए 20.41 लाख रुपये तथा बायोलॉजी लैब के लिए 19.66 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए थे जिनका भूमि पूजन किया गया । प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके साथ ही ग्राम सेहजला में मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण हेतु 15 लाख रुपये की राशि से कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन
प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इन लैबों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषयों की प्रायोगिक शिक्षा बेहतर ढंग से प्राप्त होगी, जिससे वे भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण का कार्य भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्थान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के अंतिम पड़ाव से जुड़ा होता है। इस स्थल का सुव्यवस्थित एवं सुंदर होना आवश्यक है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक कंचन तंवे के साथ अरुण सिंह मुन्ना, हरीश सेन, रक्षा सावनेर, संतोष बाई, दुर्गेश शर्मा, राहुल मंदवाल, हरिओम, पप्पू जादम, दीपक राठौड़, संजय तिरोले, जयनारायण खरे सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
