महाशिवरात्रि पर बालाजीपुरम कॉलोनी में जिगेश्वर महादेव की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा।

0
44

महाशिवरात्रि पर बालाजीपुरम कॉलोनी में जिगेश्वर महादेव की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा।

IMG 20260215 WA0054(1)
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बालाजीपुरम कॉलोनी में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भगवान शिव के स्वरूप जिगेश्वर महादेव की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13, 14 और 15 फरवरी को तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो पूरी तरह वैदिक मंत्रोच्चार और वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पहले दिन अन्नाधीवास का आयोजन हुआ तथा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
दूसरे दिन फलाधिवास एवं जलाधिवास द्वारा भगवान को शयन करवाया गया।
वहीं तीसरे और अंतिम दिन, महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया।
रुद्राभिषेक के पश्चात कलश स्थापना, ध्वजा स्थापना और अंततः भगवान जीगेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसी के साथ पूरे शिव परिवार माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी महाराज एवं कछुआ स्वरूप की भी विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
इस पावन अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी रितेश गोयल ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल थे साथ ही बालाजी ग्रुप के सभी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मोहिनी अग्रवाल,पूजा अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल,अरुण गुप्ता, रितेश मिश्रा, आदित्य केशोर, कन्हैया अग्रवाल, रोहित सेठी, पिंकू अग्रवाल, अर्पित पूरी, अशोक कुमार सुखवाल, जीतेन्द्र पाटिल, कीर्तिराज सिंह,सागर वर्मा, चक्रेश भावसार, रवि सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन अत्यंत सफल रहा और सभी ने इसे यादगार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here